Friday, 25 December 2015

भारतीय रेलवे (Railway Recruitment Board) में अ गयी बेरोजगारो के लिए नौकरियां; 18791 पदों पर होंगी बंपर भर्तियाँ


भारतीय रेलवे (Railway Recruitment Board) में अ गयी बेरोजगारो के लिए नौकरियां; 18791 पदों पर होंगी बंपर भर्तियाँ; Application Fees = Rs. 100
पद : Reservation Clerk, स्टेशन मास्टर, Guards, Traffic असिस्टेंट
योग्यता : 10वीं, 12वीं(10+2), Graduation पास

अधिक जानकरी के लिए click करें - http://sarkariresult.com/page/rrbonlineall.php

देखिए कैसे बाल बाल बचा आदमी

बेड से लेकर टॉयलेट तक, इस घर में सबकुछ है उल्टा-पुल्टा, देखें तस्वीरें






चीन: रोबॉट बनी एंकर, खतरे में पत्रकारों की नौकरी

पहली बार एक चीनी चैनल ने रोबॉट को काम पर रखा है। रोबॉट ब्रेकफस्ट लाइव शो के दौरान मौसम रिपोर्टर का काम करेगी। इससे चीन में पत्रकारों की नौकरी जोखिम में है। यहां पत्रकारों पर बढ़ते संकट को लेकर चिंता गहराती जा रही है। रोबॉट शाओ-आइस ने कहा, 'इस विंटर में अपने नए काम के साथ मैं खुश हूं। मंगलवार को उसने अपनी नई पारी संभालते हुए यह बात कही। शाओ-आइस दरअसल माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित किया गया एक सॉफ्टवेयर है। इसमें स्मार्ट क्लाउड या बीग डेटा का उपयोग किया जाता है। शाओ-आइस की पहले दो दिनों की एंकरिंग की क्यूट आवाज के कारण काफी तारीफ हो रही है। यह रोबॉर्ट शंघाई ड्रैगन टीवी के न्यूज इवेंट्स में भी अपनी भूमिका अदा करेगी।

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक यह एक अहम खोज है। शाओ-आइस एंकरिंग टेक्स्ट-टु-स्पीच के जरिए भाषायी सहजता को अपना लेती है। जब वह बोलती है तो बिल्कुल मानवीय आवाज सुनाई पड़ती है। यूनिक इमोशनल टेक्वनॉलजी के जरिए रोबॉट तत्काल मौसम डेटा पेश कर पाती है।

सफल शुरुआत के बाद लोगों में निराशा है कि शाओ-आइस के कारण पारंपरिक टीवी एंकर्स की नौकरी जा सकती है। शंघाई मीडिया ग्रुप के टीवी न्यूज डायरेक्टर सॉन्ग जिओंगमिंग ने बताया कि फिलहाल ह्यूम एंकर्स की जगह रोबॉट नहीं ले सकते लेकिन रोबॉट एक विकल्प तो है। क्योंकि इनमें डेटा विश्लेषण की क्षमता है। एक चीनी पत्रकार ने कहा, 'रोबॉट रिपोर्टर आसानी से ज्यादातर चीनी रिपोर्टर को बेदखल कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह काम राष्ट्रव्यापी हो सकता है। उस पत्रकार ने कहा, 'मैं रोबॉर्ट रिपोर्टर के बारे में लंबे समय से सुनता आया हूं। लेकिन मैं सोचता था कि यह केवल अमेरिका और यूरोप का मामला है।' ली वेई ने कहा, 'मैं रोबॉट से मुकाबला करने के लिए तैयार नहीं हूं।'

इसी साल सितंबर महीने में चीनी सोशल और गेमिंग जाइंट टेंसेंट ने रोबॉट की लिखी पहली बिजनस रिपोर्ट पब्लिश की थी। जाहिर है रोबॉट की बढ़ती भूमिका को लेकर सभी तरह के पत्रकारों में नौकरी जाने का डर है। 916 शब्दों में लिखा यह लेख बिना कोई दोष के था। यह महज एक मिनट में लिखा गया था। इसे कंपनी ने ऑनलाइन पोर्टल में पब्लिश किया था।  

Thursday, 24 December 2015

नरेन्‍द्र मोदी

नरेंद्र मोदी ने पीएम बनने के बाद एक भी दिन छुट्टी नहीं ली है। वे 19 महीने से लगातार काम कर रहे हैं। यह खुलासा एक आरटीआई अर्जी के जवाब में हुआ है। बता दें कि मोदी 26 मई 2014 को पीएम बने थे।
आरटीआई में क्या पूछा गया?
- एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरटीआई में मोदी कामकाज और छुट्टी लेने के बारे में सवाल पूछे गए थे।
- पीएमओ ने अपने जवाब में कहा ' ही इज ऑन डयूटी ऑल द टाइम।'
18 विदेश दौरे, 89 दिन रहे भारत से बाहर
- मोदी ने 19 महीने में 18 विदेश दौरे किए। वे 89 दिन भारत से बाहर रहे।
- बता दें कि इसमें उनका रूस और अफगानिस्तान दौरा शामिल नहीं है। आज ही मोदी रूस का दौरा खत्म कर काबुल पहुंचे हैं।
खुद ही हैंडल करते हैं फेसबुक और ट्विटर अकाउंट
- हाल ही में एक और आरटीआई में खुलासा हुआ था कि मोदी अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट को खुद ही हैंडल करते हैं।
- आरटीआई के जवाब में बताया गया कि @PMOIndia नाम से बने हैंडल को प्रधानमंत्री का ऑफिस मैनेज करता है, लेकिन @narendramodi नाम से बने अकाउंट को खुद मोदी मैनेज करते हैं।
मोदी ने नहीं लिया ऑफिस से स्मार्टफोन
- एक अन्य RTI के जवाब में जानकारी दी गई कि मोदी ने ऑफिस से कोई स्मार्टफोन नहीं लिया है।
- हालांकि वे iphone यूज करते हैं।
- मोदी के 7RCR पर मौजूद रेसिडेंस पर इंटरनेट की स्पीड 34Mbps है

प्यार की जंग मुसलमान मर्द और हिंदू औरत लड़े या हिंदू मर्द और मुसलमान औरत, ‘लव जिहाद’ के साए में सभी का जीना मुहाल है

प्यार की जंग मुसलमान मर्द और हिंदू औरत लड़े या हिंदू मर्द और मुसलमान औरत, ‘लव जिहाद’ के साए में सभी का जीना मुहाल है.

 शादी के सात साल बाद भी अपनी पहचान ज़ाहिर नहीं करना चाहते-
जब मोहब्बत हो गई, तो पूरा अहसास था कि क्या करने जा रहे हैं. मन में बहुत डर था, हम जानते थे कि हमारे जैसे छोटे शहर में ऐसे रिश्ते आम नहीं होते.
मैं हिंदू ब्राह्मण और मेरी होने वाली पत्नी मुसलमान. रिश्ता तो दोनों परिवारों को पसंद नहीं था, पर उनके परिवार की नाराज़गी अलग दर्जे की थी.
दोनों लोगों को जान का ख़तरा था. भविष्य एकदम अनिश्चितित था. आगे क्या होगा, कुछ पता नहीं था.
हमने चुपके से स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की और फिर अपने परिवार को बताया. मजबूरी में उन्होंने हमें क़बूल लिया पर हिंदू रीति-रिवाज़ से हुई शादी के बग़ैर साथ रहने की इजाज़त नहीं दी.
हमारे शहर से बाहर एक जगह मंदिर में घर के कुछ लोगों के सामने शादी करवाई गई. मेरी पत्नी के घर वालों को इसकी ख़बर तक नहीं थी.
बस उसके बाद हमने अपना शहर छोड़ दिया. वहां ख़तरा ही इतना था और दिल्ली के लिए निकल पड़े.
दिल्ली में सिविल सेवा की तैयारी करते समय मेरी पत्नी अक़्सर कहती थीं कि अगर परीक्षा नहीं पास कर पाईं तो क्या होगा जीवन में
जब परीक्षा पास की, तब चीज़ें कुछ हद तक बदलीं. हमें ज़्यादा सम्मान दिया जाने लगा और समाज में हमारे फ़ैसले को भी कुछ हद तक ठीक माना जाने लगा.इतने उतार-चढ़ाव झेलने के बाद हम और मज़बूत हुए हैं. कभी-कभी लगता है कि शायद हम एक दूसरे के लिए ही बने हैं.और यह विश्वास भी पुख़्ता होता है कि समाज को अंदर से झकझोरने और कुछ मूल बदलाव लाने की क्षमता अंतर-धर्म और अंतर्जातीय शादियों में ही है.

सउदी अरब मे भारतीय की पिटाई

https://youtu.be/U23WzFWyqnk

 
सऊदी अरब में कुछ भारतीय बहुत ही खराब हालात में रह रहे हैं। इसी का सबूत है एक वीडियो के जरिए सामने आया, जिसमें एक शेख तीन भारतीयों को पीटते हुए दिखाई दे रहा है। अपने यहां जबरदस्ती काम करवाने के लिए यह इन लोगों को पीट रहा है।
ये वीडियो इन्हीं तीन में से किसी एक ने बना कर भारत में अपने परिवार को भेजा है और मदद की गुहार लगाई है। शेख आते ही पहले एक शख्स को थप्पड़ से मारता है, उसके बाद एक मोटा सा डंडा उठाकर तीनों लोगों को बुरी तरह से पीटना शुरू कर देता है। बताया जा रहा है कि इन तीन लोगों को ये वादा किया गया था कि उन्हें इलेक्ट्रीशियन की नौकरी दी जाएगी, लेकिन इन्हें जबरदस्ती एक ईंट-भट्टे में काम करवाया जा रहा था और जब इन्होंने काम करने से इनकार कर दिया तो इन्हें इस कदर पीटा गया।
अपने परिवार को ये वीडियो भेजकर इन तीनों ने मदद की गुहार लगाई है। केरल के मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि इनको छुड़ाने के लिए वो पूरी कोशिश करेंगे। विदेशों में कमाने के लिए जाने वाले कई लोग इस तरह फंस जाते हैं।
            https://youtu.be/U23WzFWyqnk


बाजीराव मस्‍तानी से पिछड़ गयी दिलवाले

          बाजीराव मस्‍तानी से पिछड़ गयी दिलवाले

आधार कार्ड को लेकर मोदी सरकार ने एक नया ऐलान किया है


आधार कार्ड को लेकर मोदी सरकार ने एक नया ऐलान किया है। सरकार ने कहा है कि अगर कोई व्‍यक्ति बिना किसी इजाजत के किसी दूसरे व्‍यक्ति का आधार कॉर्ड ऐक्सेस करेगा, तो इस अपराध में उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है।
दरअसल, सरकार यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) प्रॉजेक्ट के तहत जुटाए बायॉमीट्रिक डेटा की प्रिवेसी को सुरक्षित रखने के कदम उठा रही है। सरकार ने ज्यादा से ज्यादा सेवाओं को आधार के दायरे में लाने की स्ट्रैटेजी बनाने के काम की अगुवाई का जिम्मा कैबिनेट सेक्रटरी को दिया है। सरकार ने UIDAI प्रॉजेक्ट के साथ प्रिवेसी की फिक्र दूर करने के लिए 21 दिसंबर को एक ऑर्डर जारी करके इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी ऐक्ट 2000 के प्रावधानों के तहत UIDAI की सेंट्रल आइडेंटिटीज डेटा रिपॉजिटरी फैसिलिटीज और UIDAI लोकेशंस पर लगे 'इन्फर्मेशन असेट, लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर ऐंड डिपेंडेंसीज' को 'प्रोटेक्टेड सिस्टम' करार दिया है।UIDAI प्रॉजेक्ट को सरकारी सुविधाओं के लिए जरूरी बनाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। यानि, ऑर्डर के मुताबिक ऑथराइज्ड पर्सनल के अलावा कोई और UIDAI सिस्टम्स को ऐक्सेस करता पाया जाता है या ऐसा करने की कोशिश करता है तो उसे 10 साल की जेल और जुर्माना हो सकता है। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री ने टॉप ब्यूरोक्रेट्स इस बारे में सोच विचार करने के लिए कहा है कि कैसे आधार का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा गवर्नमेंट सर्विसेज में किया जा सकता है। डिपार्टमेंट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म्स ऐंड पब्लिक ग्रीवांसेज (DARPG) में सेक्रटरी देवेंद्र चौधरी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने नवंबर में ब्यूरोक्रेट्स के साथ अपनी प्रगति मीटिंग में सरकारी सेवाओं में आधार के इस्तेमाल की समीक्षा की थी।चौधरी ने इंडस्ट्री बॉडी FICCI के DARPG कॉन्फ्रेंस में कहा कि आने वाले दिनों में हमें ज्यादा से ज्यादा सरकारी सेवाओं को आधार प्लेटफॉर्म पर प्लान करना होगा। पीएम का यही विजन है। सुप्रीम कोर्ट ने 15 अक्टूबर के अंतरिम आदेश में ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम, जन धन योजना, केंद्र और राज्यों की पेंशन पेमेंट, एंप्लॉयीज प्रविडेंट फंड स्कीम, पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम के अलावा रसोई गैस और केरोसीन के डिस्ट्रिब्यूशन के लिए आधार नंबर के स्वैच्छिक उपयोग की इजाजत दी थी। कोर्ट ने पहले ऑर्डर में आधार का इस्तेमाल कुछ सेवाओं तक सीमित कर दिया था।

Wednesday, 23 December 2015

जरूरी सूचना: चार दिनों तक न जाएं बैंक, वरना पछताएंगे


आज यानि गुरुवार से लेकर 4 दिनों तक बैंकों की छुट्टी है। इसके कारण आपके बैंक के कोई कामकाज नहीं होंगे। इन दिनों में आप एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं और ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, छुट्टी के चलते एटीएम में पैसे खत्म भी हो सकते हैं। इसलिए आने वाले दिनों की प्लानिंग अभी से कर लें।
इसमें गुरुवार यानी 24 दिसंबर 2015 को ईद मिलादुनाबी की छुट्टी है। इसके चलते सभी बैंक बंद रहेंगे।

थोडा सम्‍भल के

क्‍या आप ने कभी देखा है ऐसा सालगिरह


सुलभ शौचालय के सीईओ ने अपनी शादी की सालगिरह पर टॉयलेट के शेप का केक काटा .... उनकी इस सोच के लिए सलाम .....
.... वो सब तो ठीक है बाकि मैं ये सोच रहा हु की उस बन्दे पर क्या गुजरी होगी जिसने "पीला" वाला हिस्सा खाया होगा ????.....😁😁😁

BSF प्लैन क्रेश:- हादसे मे मारे गये जवान की बेटी की बात सुन गृहमंत्री राजनाथ सिंह की आंखे भर आई ।

Tuesday, 22 December 2015

बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित कल्याणपुर गांव में रहने वाली एक विधवा का स्कूल में मिड-डे मील बनाना गांव के कुछ लोगों को अपशगुन लगा और उन्होंने महिला के हाथों से बना खाना अपने बच्चों को खिलाने से इनकार कर दिया।

दो बच्चों की विधवा मां सुनिता कुंवर के इस मामले में कार्रवाई किए जाने को लेकर गोपालगंज के DM राहुल कुमार खुद स्कूल पहुंचकर उस महिला के हाथों से बना खाना खाया और बच्चों को भी खिलाया।

DM राहुल कुमार की इस पहल को हमारा सलाम।

क्या आप मानते है की अरविन्द केजरीवाल अपनी राजनीती चमकाने के लिये ही केवल नरेंद्र मोदी का नाम लेकर ही आरोप लगाते है। न की भाजपा/सरकार पर ।

 
क्या आप मानते है की अरविन्द केजरीवाल अपनी राजनीती चमकाने के लिये ही केवल नरेंद्र मोदी का नाम लेकर ही आरोप लगाते है। न की भाजपा/सरकार पर ।


नेपाल: मधेसियों के सामने झुकी सरकार, संविधान में होगा संशोधन अबतक प्रदर्शन के चलते 50 भारतवंशी मारे गए

नेपाल सरकार ने अपने नए संविधान में संशोधन करने का फैसला कर लिया है। इस फैसले को देश में आंदोलन कर रहे मधेसियों की दो मांगों का हल निकालने की दिशा में कदम बताया जा रहा है।
मधेसी आनुपातिक प्रतिनिधित्व और निर्वाचन क्षेत्र की परिसीमन की मांग कर रहे हैं।
नेपाल के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री कमल थापा ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को बताया है कि नेपाल की कैबिनेट ने मधेसियों के आंदोलन को खत्म करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

नेपाल सरकार के इस फैसले का भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि नेपाल में जल्द ही जन जीवन सामान्य होगा।

मधेसियों ने अपने आंदोलन के दौरान भारत से लगी सीमा को बंद कर दिया था जिसके चलते नेपाल में आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अगस्त से लेकर अब तक मधेसियों के विरोध प्रदर्शन के चलते 50 भारतवंशी मारे जा चुके हैं।
एक अनुमान के मुताबिक नेपाल के निचले हिस्से यानी तराई में रहने वाले मधेसियों की आबादी नेपाल की कुल आबादी की 52 फीसदी ।

Monday, 21 December 2015

अयोध्‍या में राम मंदिर बनने की आस लगाए लोगों के लिए एक अच्‍छी खबर है। इसको लेकर रामजन्‍मभूमि ट्रस्‍ट के अध्‍यक्ष नृत्‍य गोपाल दास ने यह दावा किया है। उन्‍होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए तराशे गए पत्‍थरों का शिला पूजन हो चुका है। शिला पूजन के बाद इन पत्‍थरों को एक नई जगह रामसेवकपुरम में रखा जा रहा है। यहां से इनको निर्माण स्‍थल पर भेजने का काम शुरू हो चुका है।
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की ओर से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की खातिर छह महीने पहले देशभर से पत्थर इकट्ठा करने का राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया गया था। इसी के तहत जमा किए किए पत्थरों से लदे दो ट्रकों ने रविवार को शहर में प्रवेश किया है। इस पूरी कवायद के बीच जिला पुलिस सतर्क हो गई है और हालात पर नजर रख रही है।
आपको बता दें कि तराशे गए पत्थरों का पूजन इसलिए अहम है क्योंकि प्रस्तावित भव्य राम मंदिर को पत्थरों से ही बनाया जाना है। नृत्य गोपाल दास ने कहा है कि भगवान की कृपा से मोदी की सरकार आ गई है और बहुत जल्द मंदिर निर्माण का काम भी शुरू हो जाएगा।