सऊदी अरब में
कुछ भारतीय बहुत ही खराब हालात में रह रहे हैं। इसी का सबूत है एक वीडियो
के जरिए सामने आया, जिसमें एक शेख तीन भारतीयों को पीटते हुए दिखाई दे रहा
है। अपने यहां जबरदस्ती काम करवाने के लिए यह इन लोगों को पीट रहा है।
ये
वीडियो इन्हीं तीन में से किसी एक ने बना कर भारत में अपने परिवार को भेजा
है और मदद की गुहार लगाई है। शेख आते ही पहले एक शख्स को थप्पड़ से मारता
है, उसके बाद एक मोटा सा डंडा उठाकर तीनों लोगों को बुरी तरह से पीटना शुरू
कर देता है। बताया जा रहा है कि इन तीन लोगों को ये वादा किया गया था कि
उन्हें इलेक्ट्रीशियन की नौकरी दी जाएगी, लेकिन इन्हें जबरदस्ती एक
ईंट-भट्टे में काम करवाया जा रहा था और जब इन्होंने काम करने से इनकार कर
दिया तो इन्हें इस कदर पीटा गया।अपने परिवार को ये वीडियो भेजकर इन तीनों ने मदद की गुहार लगाई है। केरल के मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि इनको छुड़ाने के लिए वो पूरी कोशिश करेंगे। विदेशों में कमाने के लिए जाने वाले कई लोग इस तरह फंस जाते हैं।
https://youtu.be/U23WzFWyqnk
No comments:
Post a Comment