Wednesday, 30 December 2015

'दुनिया की सबसे रिस्की थी मोदी की लाहौर विजिट'

नई दिल्ली (30 दिसम्बर): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरप्राइज लहौर विजिट दुनिया की अब तक की सबसे रिस्की विजिट थी। जैसे ही नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि वे लाहौर जा रहे हैं तो भारत और उसके मित्र देशों समते दुनिया भर की सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की दिलों की धड़कनें बढ़ गयीं थीं। सभी ने अपने सोर्सेज को हाई अलर्ट एलार्म जारी कर दिया था। मोदी और नवाज के एक-एक कदम की निगरानी की जा रही थी।
लाहौर एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर के समय दोनों प्रधानमंत्रियों के पीछे चल रहे पाक एयरफोर्स के हथियारबंद जवान को देखकर सभी की सांसे थम गयी थीं। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद जब दोनों नेता हेलिकॉप्टर में बैठ गये। तब कुछ राहत मिली थी। यह खुलासा भारत के एक सुरक्षा विशेषज्ञ ने किया है। भारत के सुरक्षा और प्रोटोकॉल अधिकारी इस पशोपेश में थे कि इस यात्रा को किस श्रेणी में रखा जाये। क्यों कि ऐसी यात्राओँ में न तो कोई नियम होता है और न कोई कानून। सब कुछ या तो भगवान के हाथ में होता है या फिर मौके पर मौजूद सुरक्षा और अधिकारियों के दिमाग में।
भारत के अधिकारियों के दीमाग में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का श्रीलंका का वो दौरा आ गया था जिसमें एक सैनिक ने राइफल की बट से राजीव गांधी पर हमला कर दिया था। भारत के ही एक पूर्व अधिकारी ने दिल्ली में एक मीडिया हाउस को बताया कि मौजूदा परिप्रेक्ष्य को देख कर कह सकते हैं कि शायद भारत को लेकर पाकिस्तानी सेना के दीमाग में भी कोई परिवर्तन आया है, लेकिन हम अब भी पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तान आर्मी पर भरोसा नहीं कर सकते।

No comments: