Saturday, 18 February 2017

जय श्रीराम बोलो और शेयर करो

इस पोस्ट को देख हर हिन्दू को गर्व होगा। इस पोस्ट को आज हर एक हिन्दू शेयर करे। पोस्ट शेयर ना कर सको तो अपने आपको कभी सच्चा हिन्दू ना कहे। जय श्रीराम बोलो और शेयर करो

ये हैं छोटे मोदी जी और बीजेपी के सबसे छोटे कार्यकर्ता...


मोदीराज में चारो और श्रीराम का डंका बन रहा है। ये सब मोदीजी की ही देन है मोदीजी हम हिन्दुओ के लिए कितना कुछ कर रहे है क्या हम उनके लिए इस पोस्ट को शेयर भी नही कर सकते


भारत आज दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल है,

भारत आज दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल है, वहां नरेंद्र मोदी जैसा लीडर है : मार्क जुकरबर्ग



दुनिया की शीर्ष वेबसाइट में से एक फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने आज फिर भारत और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की है 
मार्क जुकरबर्ग ने भारत को दुनिया के शीर्ष देशों में से एक बताया 

इसके कई कारण भी है, पहला तो ये की फेसबुक के सबसे अधिक उपयोगकर्ता भारतीय ही हैं, और भारत के कारण ही फेसबुक इतना फला फुला है 
दूसरा ये की, नरेन्द्र मोदी के कारण आर्थिक मंच हो, या सामरिक भारत की स्तिथि पहले के मुकाबले बहुत सुधरी है

मार्क जुकरबर्ग ने भारत की तारीफ करते हुए कहा की, भारत अब वो पुराना देश नहीं रह गया 
जिसे लोग सांप संपेरों का देश कहते थे, भारत आज दुनिया के शीर्ष देशों में है, जहाँ का युवा दुनिया के युवकों की प्रथम पंक्ति में खड़ा है 

नरेन्द्र मोदी पर बोलते हुए मार्क जुकरबर्ग ने कहा की नरेन्द्र मोदी अद्भुत नेता हैं और उन्ही के कारण आज भारतीय युवा सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया में नंबर 1 के स्थान पर हैं 
मोदी के कार्यों के कारण ही ऐसा मुमकिन हो सका है
आपको बता दें की इस से पहले भी मार्क जुकरबर्ग का भारत से रिश्ता रहा है, जब फेसबुक नया नया था, और उसकी स्तिथि बहुत ही नाजुक थी, तो प्रार्थना के लिए मार्क जुकरबर्ग देवभूमि उत्तराखंड आये थे 
और नीम करोली बाबा के धाम में पूजा करने गए थे 

मार्क जुकरबर्ग ने ये बात खुद ही बताई थी की, उस मंदिर में पूजा करने के बाद से ही फेसबुक की स्तिथि अपने आप ही सुधरने लगी और आज दुनिया के शीर्ष वेबसाइट में फेसबुक शामिल है

Thursday, 16 February 2017

ट्रंप ने की हिंदुओं की जमकर तारीफ

ट्रंप ने की हिंदुओं की जमकर तारीफ, कहा उनका योगदान अमेरिका और विश्व को आगे ले जायेगा !

हिन्दुओं में है नेतृत्व करने की छमता इसलिए अब हिन्दू करेंगे दुनिया की अगुवाई: ट्रंप
डोनाल्‍ड ट्रंप ने अमेरिका में बसे भारतीय हिंदुओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा हैै कि उनका अमेरिका के विकास में योगदान अतुलनीय है।नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप हिंदू समुदाय की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि हिंदू समुदाय ने विश्व संस्कृति और अमेरिकी संस्कृति में शानदार योगदान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि वो अगले महीने न्यूजर्सी में होने वाले भारतीय-अमेरिकन इवेंट को संबोधित करेंगे।
अपने बयान में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम हिंदू समुदाय के योगदान का जश्न मनाना चाहते हैं। इस समुदाय ने कड़ी मेहनत से अमेरिकी विदेशी पॅालिसी को काफी मजबूत किया है। इस दौरान उन्होंने 24 सेकेंड का एक वीडियो मैसेज भी जारी किया और 15 अक्टूबर को होने वाले ‘अतुल्य’ समारोह में भारतीय-अमेरिकी को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
इस वीडियो मैसेज में उन्होंंने कहा है कि वह न्यू जर्सी के पीएनसी आर्ट्स सेंटर में होने वाली रिपब्लिकन हिंदु कॉलिशन रैली में आमंत्रित करते हुए खुद को काफी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। यह बेहद खास शाम होगी क्योंकि वह हजारों हिंदुओं को संबोधित करेंगे और अमेरिका को और मजबूत और खुशहाल बनाएंगे।
ट्रंप ने कहा कि पूरे दिन भर के इस समारोह में बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर्स, डांसर्स और सिंगर शामिल होंगे। इसके अलाव हिंदू आध्यात्म गुरु भी इस समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह उन सभी पीडि़तों को राहत देगी जो इस्लामिक आतंक से पीडि़त हैं। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि इस समारोह में मेरे मित्र और रिपब्लिकन हिंदू कैलेटन के सस्थापक और चेयरमैन भी इस सामरोह में शामिल हों।
ट्रंप की टीम में तीन भारतीय-अमेरिकी शामिल
ट्रंप ने तीन भारतीय-अमेरिकियों को एशिया प्रशांत अमेरिकी परामर्श समिति में नियुक्त किया है। ट्रंप की प्रचार मुहिम ने रविवार को घोषणा की कि 30 सदस्यीय इस समिति में वर्जीनिया के भारतीय अमेरिकी पुनीत अहलूवालिया, कैलिफोर्निया के केवी कुमार और इलिनोइस के शलभ कुमार शामिल हैं। शलभ कुमार रिपब्लिकन हिंदू कोएलिशन के संस्थापक हैं। पुनीत अहलूवालिया वर्जीनिया की एशियन-अमेरिकन एंड पैसिफिक आईलैंडर (एएपीआई) एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य हैं जबकि केवी कुमार विश्व बैंक में काम कर चुके हैं।

Tuesday, 14 February 2017

विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे लेकिन भाजपा के साथ कोई समझौता नहीं: मायावती

विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे लेकिन भाजपा के साथ कोई समझौता नहीं: मायावती


कानपुर : बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बसपा को मिल रहे भारी समर्थन और वोटो से घबराकर भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया के जरिये यह अफवाह फैला रही है कि भाजपा और बसपा मिलकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेंगी। बसपा बहुमत न मिलने पर विपक्ष में बैठना पसंद करेगी लेकिन भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाना पसंद नहीं करेगी।
बसपा सुप्रीमो मायावती कानपुर के ग्रामीण इलाके शिवराजपुर में बहुजन समाज प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा कर रही थी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुये कहा कि जब पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मतदान हो गया और यह बात भाजपा वालों को पता चली कि वहां बसपा सबसे ज्यादा सीटें जीत कर नंबर वन होगी तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेस कर अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिये सबसे ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया। उसके बाद भाजपा के लोगों ने अफवाह फैलाना शुरू किया ताकि कल दूसरे चरण में मतदान में जो मुस्लिम वोट है वह बहुजन समाज पार्टी से छिटक जाये।
उन्होंने कहा कि इसके बाद भाजपा के लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये यह अफवाह फैलाई कि उत्तर प्रदेश में भाजपा और बसपा मिलकर सरकार बना रही है। वैसे तो मुझे 100 प्रतिशत भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में बसपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा और हम अपने बलबूते सरकार बनायेंगे। मायावती ने आगे कहा कि अगर कुछ कारणवश या हमारे कार्यकर्ताओं की लापरवाही या ढिलाई बरतने की वजह से हम पूर्ण बहुमत नहीं ला पाते है तो बसपा विपक्ष में बैठना पसंद करेगी लेकिन भाजपा के साथ मिलकर कभी भी सरकार नहीं बनायेगी। जहां तक समाजवादी पार्टी का सवाल है तो उसके साथ तो कभी भी मिलकर सरकार नहीं बना सकते क्योंकि उसके द्वारा की गयी बेईज्जती को वह अभी भूली नहीं है। जहां तक कांग्रेस की बात है उसकी तो वैसे ही हालत बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मतदाता किसी के बहकावे में न आये कि बसपा भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना रही है। हम मुसलमानों का सिर कभी झुकने नही देंगे। उन्हें पूरी उम्मीद है कि जिस तरह से पहले चरण में बसपा के पक्ष में बड़ी तादाद वोट पड़े थे वैसे ही कल दूसरे चरण में और आगे के चरणों में होगा।
उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुये कहा कि सपा अल्पसंख्यक विरोधी पार्टी है। सपा के शासन में बहुत दंगे हुये है। कोई विकास का काम नहीं हुआ और कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब रही। प्रदेश में सपा का कार्यकाल बहुत निराशाजनक रहा है। जब पार्टी में पुत्र ने पिता का अपमान किया और पुत्र मोह में मुलायम सिंह ने अपने भाई का अपमान किया।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर प्रहार करते हुये कहा कि केंद्र की नोटबंदी से जनता को बहुत परेशानी हुई। भाजपा के 15 लाख रुपये के वायदों का क्या हुआ यह सिर्फ जुमले बाजों की पार्टी है। भाजपा ने सीबीआई का दुरूपयोग किया है। प्रदेश से 73 सांसद मिलने के बाद भी भाजपा ने प्रदेश के लिये कुछ नहीं किया। मायावती ने कहा कि बसपा के सरकार में आते ही गुंडे जेल जायेंगे। अब वह कोई स्मारक नहीं बनवायेंगी, प्रदेश का विकास होगा गांव देहात तक सड़कें बनवायी जायेगी और किसानों के लिये कई कल्याणकारी योजनाये लायी जायेगी।

Sunday, 12 February 2017

पाकिस्तान को मात देकर T-20 ब्लाइंड वर्ल्ड कप पर भारत का कब्जा

पाकिस्तान को मात देकर T-20 ब्लाइंड वर्ल्ड कप पर भारत का कब्जा

भारत ने पाकिस्तान को नौ विकेट से हरा T-20 ब्लाइंड वर्ल्ड कप पर कब्जा कर लिया है. पाकिस्तान ने भारत के सामने 198 रन का लक्ष्य रखा था.  सलामी बल्लेबाज प्रकाश जयरमैया के नाबाद 99 रन की बदौलत भारत ने 17.4 ओवर में एक विकेट पर 200 रन बना जीत हासिल कर ली.

दूसरी बार चैंपियन बना भारत
भारत ने यह खिताब दूसरी बार अपने नाम किया है. 2012 में भारत ने पहली बार यह ट्रॉफी जीती थी. श्रीलंका को हराकर भारत ने फाइनल में स्थान बनाया था. टूर्नामेंट में दस टीमों ने हिस्सा लिया ( भारत, पाकिस्तान,बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड).


पाकिस्तान ने 197 रन बनाए थे
बंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 9/197 रन बनाए. बदर मुनीर ने 37 गेंदों में 57 रन बनाए. भारत की ओर से केतन पटेल और जफर इकबाल ने दो-दो विकेट लिए.


प्रकाश जयरमैया का शानदार प्रदर्शन
अजय कुमार रेड्डी और प्रकाश जयरमैया ने भारत की पारी की शुरुआत की. दोनों ने दस ओवर में 109 रन जोड़ लिए. रेड्डी 43 रन पर बना रन आउट हुए. जबकि केतन पटेल (26 रन) रिटायर्ड हर्ट हुए. आखिरकार वेंकटेश और जयरमैया टीम को जीत तक ले गए
..