Monday, 21 December 2015

अयोध्‍या में राम मंदिर बनने की आस लगाए लोगों के लिए एक अच्‍छी खबर है। इसको लेकर रामजन्‍मभूमि ट्रस्‍ट के अध्‍यक्ष नृत्‍य गोपाल दास ने यह दावा किया है। उन्‍होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए तराशे गए पत्‍थरों का शिला पूजन हो चुका है। शिला पूजन के बाद इन पत्‍थरों को एक नई जगह रामसेवकपुरम में रखा जा रहा है। यहां से इनको निर्माण स्‍थल पर भेजने का काम शुरू हो चुका है।
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की ओर से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की खातिर छह महीने पहले देशभर से पत्थर इकट्ठा करने का राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया गया था। इसी के तहत जमा किए किए पत्थरों से लदे दो ट्रकों ने रविवार को शहर में प्रवेश किया है। इस पूरी कवायद के बीच जिला पुलिस सतर्क हो गई है और हालात पर नजर रख रही है।
आपको बता दें कि तराशे गए पत्थरों का पूजन इसलिए अहम है क्योंकि प्रस्तावित भव्य राम मंदिर को पत्थरों से ही बनाया जाना है। नृत्य गोपाल दास ने कहा है कि भगवान की कृपा से मोदी की सरकार आ गई है और बहुत जल्द मंदिर निर्माण का काम भी शुरू हो जाएगा।

No comments: