Thursday, 24 December 2015

नरेन्‍द्र मोदी

नरेंद्र मोदी ने पीएम बनने के बाद एक भी दिन छुट्टी नहीं ली है। वे 19 महीने से लगातार काम कर रहे हैं। यह खुलासा एक आरटीआई अर्जी के जवाब में हुआ है। बता दें कि मोदी 26 मई 2014 को पीएम बने थे।
आरटीआई में क्या पूछा गया?
- एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरटीआई में मोदी कामकाज और छुट्टी लेने के बारे में सवाल पूछे गए थे।
- पीएमओ ने अपने जवाब में कहा ' ही इज ऑन डयूटी ऑल द टाइम।'
18 विदेश दौरे, 89 दिन रहे भारत से बाहर
- मोदी ने 19 महीने में 18 विदेश दौरे किए। वे 89 दिन भारत से बाहर रहे।
- बता दें कि इसमें उनका रूस और अफगानिस्तान दौरा शामिल नहीं है। आज ही मोदी रूस का दौरा खत्म कर काबुल पहुंचे हैं।
खुद ही हैंडल करते हैं फेसबुक और ट्विटर अकाउंट
- हाल ही में एक और आरटीआई में खुलासा हुआ था कि मोदी अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट को खुद ही हैंडल करते हैं।
- आरटीआई के जवाब में बताया गया कि @PMOIndia नाम से बने हैंडल को प्रधानमंत्री का ऑफिस मैनेज करता है, लेकिन @narendramodi नाम से बने अकाउंट को खुद मोदी मैनेज करते हैं।
मोदी ने नहीं लिया ऑफिस से स्मार्टफोन
- एक अन्य RTI के जवाब में जानकारी दी गई कि मोदी ने ऑफिस से कोई स्मार्टफोन नहीं लिया है।
- हालांकि वे iphone यूज करते हैं।
- मोदी के 7RCR पर मौजूद रेसिडेंस पर इंटरनेट की स्पीड 34Mbps है

No comments: