रांची। रांची के एक बाइक मैकेनिक हेलिकाॅप्टर बना रहे हैं। हेलिकॉप्टर को बनाने का जुनून बाइक मैकेनिक वासुदेव राणा को तब चढ़ा, जब उनसे दोस्तों ने कहा कि तुम कर ही क्या सकते हो ? वासुदेव को अपने दोस्तों की बात ऐसी चुभी कि उन्होंने ठान लिया कि अब वह हेलिकॉप्टर बनाकर रहेंगे। उनकी इस पहल में उनके पांच दोस्त भी उनके साथ आ गए हैं।
हेलिकाॅप्टर में लगाया ऑटो का इंजन, उड़ान भरने का है इंतज़ार...
हेलिकॉप्टर का ढांचा लगभग बनकर तैयार है। इसे देखने के लिए रोजाना लोग यहां पहुंचते हैं। इसमें इंजन की जगह फिलहाल वासुदेव ने पियाजियो ऑटो का इंजन लगा दिया है। कोशिश है कि इस इंजन से कुछ सफलता मिले। ये हेलिकाॅप्टर बनकर कब तैयार होगा ये नहीं कहा जा सकता लेकिन इसे लेकर रोज इन लोगों की मीटिंग होती रहती है और इन्हें इंतजार है तो बस इसके उड़ान भरने का।
आर्थिक परेशानी भी नहीं रोक सकी इन्हें
वासुदेव को सहयोग कर रहे हैं राजेश शर्मा जो फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। मो. आलम, जिनकी रूई की दुकान है और करण, संतोष व राजकिशोर। इन सभी के पास ना तो ऐसी कोई एयरोनॉटिकल इंजीनियर की डिग्री है और ना ही उच्चस्तरीय संसाधन। वासुदेव को आर्थिक परेशानी है लेकिन वह इस जुनून को पूरा करने में लगे हुए हैं।
हेलिकाॅप्टर में लगाया ऑटो का इंजन, उड़ान भरने का है इंतज़ार...
हेलिकॉप्टर का ढांचा लगभग बनकर तैयार है। इसे देखने के लिए रोजाना लोग यहां पहुंचते हैं। इसमें इंजन की जगह फिलहाल वासुदेव ने पियाजियो ऑटो का इंजन लगा दिया है। कोशिश है कि इस इंजन से कुछ सफलता मिले। ये हेलिकाॅप्टर बनकर कब तैयार होगा ये नहीं कहा जा सकता लेकिन इसे लेकर रोज इन लोगों की मीटिंग होती रहती है और इन्हें इंतजार है तो बस इसके उड़ान भरने का।
आर्थिक परेशानी भी नहीं रोक सकी इन्हें

No comments:
Post a Comment