Saturday, 2 January 2016

7000 कारों का मालिक है यह सुल्तान, सोने के प्लेन और कार में करता है सवारी


ब्रुनेई (2 जनवरी): ब्रुनेई कासुल्तान हसनल का नाम दुनिया के सबसे रईस लोगों में आता है। इसका कारण यहां के ऑयल रिजर्व हैं। 1980 के आखिर में सुल्तान को पहली बार दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति का खिताब हासिल हुआ। हालांकि, 1990 में अमेरिकी बिजनेसमैन बिल गेट्स ने उनसे यह खिताब छीन लिया। सुल्तान की कुल संपत्ति 1.24 लाख करोड़ रुपए है।


खुद का बोइंग विमान
सुल्तान के पास खुद का बोइंग 747-400 विमान है। ये किसी महल से कम नहीं। विमान के अंदर एक लिविंग रूम, बेड रूम और ढेर सारा सोना है। ये जेट पूरी तरह आधुनिक उपकरणों से लैस है। विमान में एक रिमोट कंट्रोल डेस्क भी है। उनके पास बोइंग 767-200 भी है, जिसे बोइंग कमर्शियल एयरप्लेंस ने बनाया है। इसके अलावा एक एयरबस ए340-200 भी है, जिसमें 261 यात्रियों के बैठने की सुविधा है।

No comments: