Tuesday, 7 February 2017

संसद में पीएम मोदी ने कसा तंज-'भगवंत मान होते तो घी की जगह कुछ और पीने के लिए कहते', देखें-VIDEO


संसद में पीएम मोदी ने कसा तंज-'भगवंत मान होते तो घी की जगह कुछ और पीने के लिए कहते', देखें-VIDEO

नई दिल्ली : संसद में मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को लपेटे में ले लिया। पीएम ने चार्वाक दर्शन का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय यदि भगवंत मान होते तो घी की जगह कुछ और पीने के लिए कहते।
पीएम ने कहा, 'ऐसा लगता है कि कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं में चार्वाक का मंत्र उनके जिंदगी में बहुत काम आ गया है। चार्वाक कहते थे-जबतक जिओ, मौज करो, चिंता किस बात की। कर्ज करो और घी पीओ। उस जमाने में संस्कार थे इसलिए घी कहा, भगवंत मान होते तो कुछ और पीने के लिए कहते। उस समय के संस्कार थे ऋषियों ने घी पीने की बात कही थी, आज का जमाना होता तो कुछ और पीने की चर्चा करनी पड़ती।'
पीएम मोदी की इस टिप्पणी सदन ठहाकों से गूंज पड़ा जबकि भगवंत मान के चेहरे की हवाइयां उड़ने लगीं और वह सकते में आ गए। 

No comments: