Saturday, 11 February 2017

भाजपाई लहर

आज घोषित हुए यह चुनाव परिणाम उत्तरप्रदेश में लगातार ऊंची और तीव्र होती जा रही भाजपाई लहर का सन्देश दे रहे हैं.
वाया कानपुर, पश्चिम में बरेली से पूरब में गोरखपुर तक आजकल उत्तरप्रदेश में बह रही चुनावी बयार की दशा और दिशा का सच बयान कर रहे हैं यह चुनाव परिणाम. क्योंकि लगभग 18 जनपदों के 6 लाख से अधिक मतदाताओं वाले इन तीन स्नातक सीटों के चुनावों में उन्हीं मतदाताओं ने मतदान किया है जो विधानसभा चुनावों में भी भाग लेंगे.
इसीलिए उत्तरप्रदेश से सम्बन्धित पेड और प्रायोजित अटकलों वाले सभी न्यूजचैनली चुनावी सर्वेक्षणों पर बहुत भारी हैं यह चुनाव परिणाम.
बरेली-स्नातक MLC चुनाव मे भाजपा के जयपाल सिंह जीते,सपा की रेनू मिश्रा को 20076 मतो से हराया,जयपाल को 32195 वोट,रेनू मिश्रा को मिले 12119 वोट.
गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह ने माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के डा. संजयंन त्रिपाठी को 25000 से अधिक मतो से हराकर जीत दर्ज की है।
कानपुर-उन्नाव खंड स्नातक सीट से एमएलसी का चुनाव भाजपा के अरुण पाठक ने 9154 वोटों से जीत लिया। अरुण को कुल 40633 वोट मिले जबकि मानवेंद्र स्वरूप को 31479 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।

स्नातक सीटों के अतिरिक्त शिक्षक सीटों के लिए हुए 2 चुनावों में भी सपा को करारी शिकस्त मिली है और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को विजय मिली है.
कानपुर-खंड शिक्षक MLC चुनाव में राज बहादुर चंदेल जीते, हेमराज गौड़ को 708 वोटों से हराया,चंदेल को 4283 वोट,हेमराज सिंह गौड़ को 3575 वोट मिले. सपा प्रत्याशी चौधरी रामवीर सिंह यादव की करारी हार हुई है। वे 2000 वोट भी नहीं पा सके और पांचवें स्थान पर रहे।
झांसी-खंड शिक्षक MLC चुनाव में सुरेश कुमार त्रिपाठी जीते,सुरेश कुमार त्रिपाठी 8456 मत पाकर विजयी,अशोक कुमार 6921 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे.

No comments: