योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए कहा
कि अगर सपा जीतेगी तो कर्बला और कब्रिस्तान बनेंगे, जबकि भाजपा की सरकार
बनेगी तो अयोध्या में राम मंदिर बनेगा।
यूपी विधानसभा चुनावों में बीजेपी के स्टार प्रचारक के रूप में प्रचार कर रहे पार्टी के फायरब्रांड नेता और गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में छाये रहते हैं। उन्होंने फिर एक बार विवादित बयान दे दिया है। यूपी के बलरामपुर में शनिवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘अगर समाजवादी पार्टी जीतेगी तो कर्बला और कब्रिस्तान बनेंगे, जबकि भाजपा की सरकार बनेगी तो अयोध्या में राम मंदिर बनेगा।’
रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी की 22 करोड़ की आबादी जलालत झेलती है। जिस धरती ने अटल जी जैसा प्रधानमंत्री और नानाजी देशमुख जैसा समाजसेवक दिया है वह धरती बदहाली झेल रही है। विकास देखना है तो मोदी सरकार के कार्य को देखिए, अखिलेश सरकार ने भेदभाव से काम किया है। आदित्यनाथ ने कहा कि सपा ने समाज को जाति और मजहब के नाम पर बांटा लेकिन बीजेपी की सरकार आएगी तो पशु तस्करी रुकेगी अवैध बूचड़खाने बंद किए जाएंगे। योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी हार का ठीकरा अपने साथ लेकर चलते हैं।
इससे पहले उन्होंने फैजाबाद में रैली को संबोधित करते हुआ कहा था कि यूपी में अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो दुर्गा विसर्जन पर डीजे बजाने से कोई नहीं रोक पाएगा। अगर दूर्गा पूजा में डीजे नहीं बजेगा तो मुहर्रम में भी नहीं बजेगा। इससे पहले उन्होंने फैजाबाद में रैली को संबोधित करते हुआ कहा था कि यूपी में अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो दुर्गा विसर्जन पर डीजे बजाने से कोई नहीं रोक पाएगा। अगर दूर्गा पूजा में डीजे नहीं बजेगा तो मुहर्रम में भी नहीं बजेगा। साथ ही कहा था कि अगर बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो वे लोग राम मंदिर बनाने में अवरोध पैदा करेंगे, लेकिन अगर भाजपा की सरकार बनती है तो राम मंदिर बनेगा।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी कल आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए एलान किया कि उत्तर प्रदेश में जिस दिन भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेगा, रात बारह बजे के पहले राज्य के सारे कत्लखाने बंद कर दिये जाएंगे। उन्होंने कहा, अभी तक यूपी में गाय, भैंस और भेंड़ के खून की नदियां बहाई गई हैं। लेकिन, हम चाहते हैं कि प्रदेश में नदियां बहें लेकिन खून की नहीं बल्कि दूध और घी की नदियां। उल्लेखनीय है कि भाजपा के 2017 के चुनाव घोषणापत्र में भी कहा गया कि सपा शासनकाल में उत्तर प्रदेश में पशुधन की संख्या में गिरावट आयी है। इसमें यह भी कहा गया है कि सभी अवैध कत्लखानों को पूरी कठोरता से बंद किया जाएगा और सभी यांत्रिक कत्लखानों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

1 comment:
I SUPPORT YOGI ADITYANATH
Post a Comment