Sunday, 3 January 2016

आतंकी हमला: सीने में पांच गोलियां खाकर भी डटा रहा ये जवान



शाहपुर
पठानकोट में वायु सेना के एयरबेस में आतंकियों से लोहा लेते हुए हिमाचल के दो जवान शहीद हो गए हैं। डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स (डीएससी) के ये दोनों ही जवान एयरबेस कैंप के एंट्री गेट पर तैनात थे। शनिवार को आतंकियों से लोहा लेते हुए कांगड़ा जिले की शाहपुर तहसील के छतड़ी के सिहवां गांव के संजीवन कुमार राणा (51) और चंबा के भटियात की बलाणा पंचायत के बासा गांव के जगदीश चंद शहीद हो गए।

आतंकी हमले में संजीवन राणा ने सीने में पांच गोलियां लगने के बाद भी दुश्मनों को डटकर सामना किया। बुरी तरह से घायल संजीवन राणा को सैन्य अस्पताल लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। चंबा के जगदीश चंद के भी सीने में गोलियां लगीं। दोनों जवानों की शहादत की सूचना परिजनों को प्रशासन के माध्यम से रविवार को मिली।

No comments: