Saturday, 16 January 2016

यूपी के एक गांव में कुत्ते का आतंक

लखऩऊ(16 जनवरी):यूपी का एक गांव आज दहशत में है। यहां के बच्चे बड़े बूढ़े सब डरे हैं। मुरादाबाद के एक गांव में कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। बच्चे तो दहशत में है हीं। बड़े लोग भी डंडों के साथ बाहर निकलते हैं। अब तक दो बच्चों को ये कुत्ते अपना शिकार बना चुके हैं।
आलम ये है कि यूपी के मुरादाबाद के इस गांव में बच्चों ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया है। बच्चों में कुत्तों का खौफ है तो बड़े बच्चों को छोड़ने स्कूल जाते हैं। एक हाथ में होता है स्कूली बच्चों का बैग दूसरे में डंडा। दरअसल मुरादाबाद के कुंदरकी में इस गांव में पिछले कुछ महीनों से कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है। कुत्तों की संख्या बढ़ी तो उनके हौसले भी ऐसे हो गये कि उन्होंने इंसान के बच्चों पर ही हमला करना शुरू कर दिया। गांव में अब तक दो बच्चों को कुत्ते की ये फौज मार चुकी है।
कुत्तों के आतंक की शिकायत प्रशासन तक पहुंची तो जिला अधिकारी ने कुत्तों को भगाने का भरोसा दिया।

No comments: