
पठानकोट के एयरबेस कैंप आतंकी हमले में शहीद 7 जवानों को हर कोई जान चुका है, लेकिन गरुड़ कमांडो शैलभ को आठवां हीरो कहें तो यह गलत नहीं होगा। आपरेशन पठानकोट में पेट में गोलियां लगने के बाद भी एक घंटे तक लड़ने वाले गरुड़ कमांडो शैलभ पठानकोट के मिलिट्री अस्पताल में दाखिल हैं और उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पठानकोट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने के लिए पहुंच चुके हैं। एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब देते हुए अंबाला के 27 वर्षीय गरुड कमांडो शैलभ गौड़ गंभीर रुप से घायल हो गए थे।
No comments:
Post a Comment