गुवाहटी/नई दिल्ली. असम के दो सीनियर कांग्रेस लीडर्स ने पीएम मोदी और स्मृति ईरानी को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किया है। इस बीच, बीजेपी ने इस पर तीखा रिएक्शन दिया है। पार्टी महासचिव राम माधव ने बयान को शर्मनाक बताया हुए कहा कि बीजेपी मानहानि का केस करेगी।
क्या है मामला?
- रविवार को असम में एक पब्लिक मीटिंग के दौरान कांग्रेस नेता नीलमणि सेन डेका और विधायक रूप ज्योति कुर्मी ने पीएम मोदी और एचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी पर आपत्तिजनक कमेंट किया।
- साथ ही कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार में एचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी की एजुकेशन को लेकर भी सवाल उठाए थे।
बीजेपी ने क्या कहा?
- असम बीजेपी प्रेसिडेंट सर्बानंद सोनवाल ने इस बयान पर कड़ा एतराज जताया है।
- उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का बयान कांग्रेस की सोच को दिखाता है।
- देश के पीएम और मंत्री को लेकर आपत्तिजन कमेंट करने वाले नेताओं पर कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी फौरन कड़ी कार्रवाई करें।

No comments:
Post a Comment