Monday, 28 December 2015

काम की खबर: बेटी की शादी सरकार देगी 40 हजार रुपए

रियासत में गरीब परिवारों की बेटियों का शादी का कुछ खर्च राज्य सरकार उठाएगी। इसके लिए सभी जिलों में गरीब परिवारों की बेटियों का सर्वे किया गया है। जिला उपायुक्तों और जिला सामाजिक कल्याण विभाग अधिकारियों के पास संबंधित जिलों की सूची पहुंचा दी गई है। यह योजना वर्ष 2016 में लागू की जाएगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से 2015 में सर्वे कराया गया। सर्वे में उन गरीब परिवारों को शामिल किया गया, जिसमें बेटी की आयु 18 साल से ऊपर है। इन बेटियों की शादी के वक्त परिवार को 25 हजार रुपये और सोने के बदले 15 हजार रुपये सहित कुल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे।

ऐसी पौने चार लाख बेटियों का चयन किया गया है, जिनको इस योजना का लाभ दिया जाएगा। समाज कल्याण विभाग मंत्री बाली भगत ने बताया कि लाभार्थियों की सूची जिला प्रशासन को सौंप दी गई है। 

सरकार की लाडली बेटी, बेसहारा महिलाओं के लिए आसरा और महिलाओं को सशक्त करने के लिए हुनर योजना भी 2016 में लागू होगी। इसके अलावा महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाने के लिए जम्मू और श्रीनगर दोनों में हेल्पलाइन कॉल सेंटर शुरू होगा।

केंद्र के पास इन सेंटरों को स्थापित करने का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इसको केंद्र ने मंजूरी दी है। इस सेंटर में कोई भी महिला 24 घंटे अपनी शिकायत कर सकती है।
महिला की शिकायत आने के बाद संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारी को छानबीन और कार्रवाई के लिए इसकी सूचना दी जाएगी

No comments: